फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति को कैंडल मार्च निकालते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों पर हमला किया जाना घृणित व कायरतापूर्ण: मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मदनी ने कहा कि इस तरह का कार्य अमानवीय, घृणित और कायरतापूर्ण है, जो कभी जेहाद नहीं हो सकता। हम सब शहीदों और उनके शोकाकुल परिवारों के साथ बिना किसी भेदभाव के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मदनी ने कहा कि इस आतंकी कार्रवाई ने कश्मीर में शांति व्यवस्था की स्थापना को और अधिक खतरे में डाल दिया है।
घटना का राजनीतिकरण नहीं आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार
देवबंद। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों और नगरवासियों ने मोहल्ला खानकाह से उर्दू दरवाजा तक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें सर्वधर्म के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि सेना पर हमला किया जाना कायराना है। अबना-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मेहंदी हसन ऐनी कासमी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। सभासद प्रतिनिधि व सपा नेता सैय्यद हारिस ने कहा कि यह सरकार की विफलता और लापरवाही है जो इतना बड़ा हमला हुआ। इस मौके पर फैसल नूर शब्बू, सलीम ख्वाजा, आरिफ. डा. फहीम मलिक, इकराम अंसारी, वासिफ अली, हरिओम, पप्पू प्रधान, रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, वजाहत शाह, नजम उस्मानी, डा. तारिक मलिक, तसनीम, जुनैद सिद्दीकी, अरविंद कुमार, महताब आलम, सुहैल चौधरी, फैसल हमीद, शुऐब आदि मौजूद रहे। उधर, देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज के छात्रों ने भी कैंडल मार्च निकालकर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें