देवबंद (सहारनपुर)। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को भाजपा देहात मंडल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
डाक बंगले पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंडल अध्यक्ष डा. उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में रणवीर सिंह, जयपाल धीमान, अमित त्यागी, अभिषेक त्यागी, कुलदीप त्यागी, शक्ति सिंह, योगेश शर्मा, अरविंद चेयरमैन, मोनू पंवार, अर्जुन सिंह, अंकित पंवार, सुभाष त्यागी, संजय पंवार आदि रहे। सहकारी गन्ना सोसाइटी के सामने सनातन हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के नेतृत्व में आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। जिसमें अशोक धीमान, रितेश, बसंत शर्मा, संजय, शिवम, विनय गुप्ता, मौ. अहसान, ललित, अनुज आदि रहे। मोहल्ला किला पर ऑल इंडिया मोमिन अंसार फेडरेशन की बैठक में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। जिला अध्यक्ष आरिफ अंसारी ने केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में पूर्व सभासद अमीर अंसारी, फुरकान अंसारी, आबिद अंसारी, सलीम अंसारी, रईस अंसारी, वकील अंसारी आदि रहे। भाजपा अल्पसंख्यक कार्यालय पर शोकसभा में मो. अनवर इंजीनियर, स्नेहा टंडन, रिहान कुरैशी, मुर्तजा, फरजाना, साहब राणा, सलीम फारूक आदि रहे। उप्र जनकल्याण मंच कार्यालय पर मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल ंसिह, डा. बी.पी. सिंह व रामकला सैनी ने कहा कि सैनिक प्रहरी बनकर सीमाओं पर देश की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान धारा सिंह, रणजीत सिंह, विक्की कश्यप, राजकिशोर गुप्ता, विजय बजाज, खेमकरण कश्यप, मुकेश राणा, अजय जाटव, सतीश गोयल आदि रहे।