शाहपुर। कस्बे में आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगीं। सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। महिला कीर्तन मंडल द्वारा मंदिर परिसर में कीर्तन आयोजित किया। व्यवस्था बनाने में मंदिर के पुजारी पंडित श्यामसुंदर शर्मा के अलावा समिति के प्रधान घनश्याम दास बंसल, सभासद उमेश गोयल, अजय गोयल, सुरेंद्र जिंदल, उमेश मित्तल आदि का योगदान रहा। इसके अलावा कस्बे के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े
शाहपुर। सामाजिक संस्था कारवां एकता समिति ने गांव सोरम में जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए। सामाजिक संस्था कारवां एकता समिति के अध्यक्ष मशकूर मोहम्मद ने बताया कि संस्था की ओर से 100 जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े दिए गए। इस दौरान डॉक्टर खुर्शीद, मुजफ्फर अली, अजय गोयल, हरिओम शर्मा, मोहम्मद इनाम, गुलजार अली, देवेंद्र शर्मा, आशीष कुमार, कलाम अंसारी आदि मौजूद रहे।