फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने क्रय केंद्र के स्टाफ को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। देवबंद शुगर मिल के जोनल इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने खुड्डा क्रय केंद्र पर तौल बंद कराकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। साथ ही तौल क्लर्क व अन्य कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया। किसानों ने क्रय केंद्र का इंडेंट बढ़ाकर एक हजार क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव खुड्डा में देवबंद शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। मिल से केंद्र के लिए 200 क्विंटल प्रतिदिन का इंडेंट जारी किया जाता है। इससे किसानों की पर्याप्त गन्ना खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों ने जोनल इंचार्ज से फोन पर बात की तो आरोप है कि उन्होंने अभद्रता करते हुए धमकी दी। इससे गुस्साए किसानों व कार्यकर्ताओं ने भाकियू के जिला सचिव मंगता के नेतृत्व में क्रय केंद्र को बंद कराकर तौल क्लर्क मुकेश आर्य, क्रय केंद्र मैनेजर पंकज, सेंटर इंचार्ज राजेश व सतेंद्र को बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों की मांग की कि इंडेंट बढ़ाकर एक हजार क्विंटल किया जाए और अभद्रता करने वाले जोनल इंचार्ज को हटाया जाए। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तो धरना जारी रहेगा। मुर्सलीन, सुहेल, सिब्तेन, अय्यूब त्यागी, उस्मान, तरुण त्यागी, प्रभात, रविदत्त, मुकीम, नसीम व फरमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें