एकॉर्ड अकादमी की टीम फाइनल में पहुंची
मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय विकास शर्मा अंडर- 14 जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में एकॉर्ड अकादमी ने स्टेडियम-ए को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मैच में टॉस जीतकर एकॉर्ड अकादमी ने पहले गेंदबाजी की। स्टेडियम- ए को मात्र 116 रन पर ऑलआउट कर दिया। स्टेडियम ए के तरफ से सुंदर ने 44 और जाबिर ने 14 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं बना सके। एकॉर्ड के गेंदबाज उजाला ने 4, सुहैल और राशद ने 2-2 विकेट लिए। एकार्ड टीम ने जवाब में 117 रनों का पीछा करते हुए 22 ओवर में मैच जीत लिया। एकॉर्ड के बल्लेबाज उजाला ने शानदार 46 बनाए और राशद 20 रन नॉट आउट और नमन ने 14 रन नॉटआउट बना कर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। स्टेडियम ए के तरफ से प्रणव और सुंदर को 2-2 विकेट मिले। एकॉर्ड अकादमी के उजाला के चार विकेट और 46 रन आल राउंडर प्रदर्शन पर मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया। मैच के अंपायर शुभम तायल, ऋतिक अरोरा और स्कोरर शौर्यश रहे। दूसरा सेमी फाइनल शनिवार को होगा।