केके जैन डिग्री कॉलेज में हुए सांस्कृतिक आयोजन
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में वाणिज्य विभाग की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (सृजन) का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. एससी वार्ष्णेय, विपिन जैन, सरदार सर्वजीत सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष योगेश चंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार जैन, डॉ. विकास जैन, पवन जैन, एससी अरोड़ा, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. आशा जैन, प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. अरविंद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन गोयल, ई. अशीष जैन, डॉ. शिवानी चौधरी द्वारा बूके व प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ ग्रुप कार्यक्रम छात्रों द्वारा प्रस्तुत साइलेंट स्किट एवं सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रस्तुति बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति गुप्ता एवं सर्वश्रेष्ठ युगल प्रस्तुति नेहा एवं सागर को डांस के लिए मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, स्तुति नागर, रिचा अग्रवाल, सोनिया, कंचन, शान मोहम्मद, अंजू धीमान का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. कमल किशोर, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रीना, डॉ. नीरजा गुप्ता, राजीव कौशिक, डॉ. मनीष कुमार जैन, डॉ. नेमचंद जैन, दीप्ति जैन, डॉ. अर्चना, डॉ. विपिन कुमार बंसल, डॉ. रिचा जैन आदि रहे।