स्पेशल कोर्ट से विधायक विक्रम सैनी को मिली जमानत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्रयागराज स्थित एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने विधायक विक्रम सैनी को जमानत मिल गई है। अदालत ने विधायक के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किए थे। मुचलका दाखिल करने पर जमानत के बाद कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम तारीख में विधायक पेश होंगे।
कवाल में वर्ष 2013 में 27 अगस्त को हुए संघर्ष में गांव मलिकपुरा के ममेेरे भाई सचिन व गौरव की हत्या कर दी गई थी, जिमसें कवाल का शाहनवाज भी मारा गया था। 28 अगस्त को मृतक ममेरे भाइयों के अंतिम संस्कार के बाद भीड़ ने कवाल के अंदर मकानों में तोड़फोड़ व आगजनी करते उपद्रव मचा दिया था। उस वक्त पुलिस ने विधायक विक्रम सैनी सहित 28 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे की सुनवाई प्रयागराज स्थित एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट में चल रही है। नामजद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसलिए कोर्ट ने पिछले माह इन नामजद आरोपियों के के गैरजमानती वारंट जारी किए थे, जिनमें से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया था। 25 नामजद आरोपी पूर्व में पेश हो गए थे। विधायक विक्रम सैनी बुधवार को इलाहाबाद में पहुंचकर स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में मुचलका दाखिल करने पर विधायक को गैर जमानती वारंट से जमानत मिल गई।