छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली
बुढ़ाना। आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्राकृतिक आहार एवं स्वास्थ्य विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित प्राकृतिक चिकित्सा दिवस को लेकर स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस मौके पर बच्चों को प्राकृतिक आहार एवं स्वस्थ रहने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जनता को प्राकृतिक आहार एवं स्वस्थ रहने के लिए रैली द्वारा जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों को प्राकृतिक उपचार एवं खानपान के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक डाक्टर राजीव कुमार ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य भोजन ही केवल चिकित्सा है। उन्होंने कहा कि संयमित खानपान से ही व्यक्ति का उपचार संभव है। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। शारीरिक संतुलन हमारे दैनिक खाने से ही किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉक्टर रुचि गुप्ता एवं डॉक्टर निशा गुप्ता ने भी बच्चों को खानपान के टिप्स बताए। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल नेच्युरोपैथी आर्गेनाइजेशन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आईएनओ के सदस्य अशोक कुमार, शिवराज सिंह व हबीबुरहमान का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद वर्मा, सविता वर्मा, राजीव शर्मा एवं सचिन सहित स्कूल का स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।