फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भायंगी में बच्चों के खेलने के लिए क्रीड़ा स्थल बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भायंगी-भंगेला में बनेगा क्रीड़ा स्थल
विज्ञापन

खतौली। जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने कहा कि ग्राम पंचायत भायंगी-भंगेला में खेलकूद की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उसमें क्रीड़ा स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने किसानों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग करने पर कहा कि सरकार चीनी मिल मालिकों से गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराएगी। नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। वहीं, विकास कार्यों का निरीक्षण करने पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनका भायंगी-भंगेला गांव विकासशील गांव है।
ग्राम पंचायत भायंगी-भंगेला के पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बीडीओ ने गांव में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित कार्यों में ग्राम पंचायत में 77 शौचालयों का निर्माण, चालिस हैंडपंप लगवाने तथा सड़कों का निर्माण कार्य कराए गए। बच्चों की शिक्षा के लिए ग्राम पंचायत में एक इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जानकारी दी। समस्याओं को सुनते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित नाले की सफाई व्यवस्था नहीं होने से पूरी तरह अट चुका है। जिससे गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की इस समस्या का तुरंत समाधान कराने के लिए डीएम को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि तहसील में पंजीकृत नहीं होने के बारे में बताया तथा खेलकूद की भूमि पर कब्जा होने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने डीएम को ग्रामीणों की इन समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके अलावा जिन पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन अब तक नहीं बनी हुई है। अधिकारियों को तुरंत बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान डीएम राजीव शर्मा, सीडीओ अर्चना वर्मा, डीपीआरओ पवन कुमार, एसडीएम इंद्रा कांत द्विवेदी, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग उठाई
ग्राम पंचायत भायंगी के किसानों ने नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव के समक्ष बकाया गन्ना भुगतान की मांग को जोरशोर से उठाया। जिस प्रमुख सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसानों को उनके बकाया गन्ना भुगतान कराने को लेकर गंभीर है। शीघ्र की किसानों के बकाया गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। किसान गन्ना भुगतान को लेकर बिलकुल निश्चित रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा
प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। आपके द्वारा जितनी भी समस्याएं बताई गई है। इस संबंध में डीएम व एसडीएम को अवगत करा दिया गया है। संबंधित अधिकारी सभी समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें