फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावत के नगर अध्यक्ष बने तोसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। भाकियू अंबावत की कस्बे में शनिवार को हुई बैठक में जिला अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी का उत्पीड़न हो रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर उनके ऊपर लाठियां बरसाईं गईं। भारत कृषि प्रधान देश है, जिसे कुर्सी प्रधान बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आगामी 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में किसानों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में तोसीन त्यागी को नगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। इरतजा, मौसम त्यागी, माहरुफ, बुंदू त्यागी, अनस त्यागी, शमीम त्यागी, रशीद अहमद, नसीम अहमद व हाजी जमीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
मौहर्रम के जुलूस को लेकर चल रहा विवाद निपटाया
छपार। क्षेत्र के गांव दतियाना में कई साल से मौहर्रम के जुलूस के रूट को लेकर विवाद था। इसे निपटाने के लिए शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी ओमबीर सिंह व इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने दोनों समुदाय के लोगों की सहमति से दूसरा रूट निर्धारित कर दिया गया है। बैठक में प्रधान सुधीर ,मिंटू राठी, राकेश शर्मा, नासिर, शहजाद, मुशर्रफ, आशु, कुलदीप, विरेंद्र व मुज्जमिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें