फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में दो सप्ताह से नहीं बन रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में दो सप्ताह से नहीं बन पाया मिड डे मील
विज्ञापन

भोपा। गांव सिकंदरपुर के एक विद्यालय में पिछले दो सप्ताह से मध्याह्न में खाना नहीं बनाया जा रहा है। यह आलम तब है कि स्कूल के स्टॉक में करीब चार क्विंटल अनाज व तीन-तीन भोजन माताओं की नियुक्ति की गई है। ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक को रोजाना खाना बनवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो सप्ताह से बच्चों के लिए खाना नहीं बन पा रहा है। विद्यालय में 93 बालक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें मध्य अवकाश में खाना खाने के लिए घर भेज दिया जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को ग्राम प्रधान मैनपाल ने विद्यालय जाकर प्रधानाचार्य से इस बाबत जानकारी मांगी तो उन्होंने राशन नहीं मिलने की बात कही। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि करीब चार क्विंटल अनाज पहले ही स्कूल के स्टॉक में मौजूद है, जबकि खाना बनाने के लिए भी तीन भोजन माताएं नियुक्त हैं। इसके बावजूद बच्चों को विद्यालय में भोजन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है। मंगलवार से प्रतिदिन विद्यालय में खाना बनेगा। दो सप्ताह से खाना न बनने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें