फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदाचरण ही ईश्वर की सच्ची भक्ति: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सदाचरण ही ईश्वर की सच्ची भक्ति : आर्य
विज्ञापन

भोपा। आर्य समाज निरगाजनी में राष्ट्रीय कल्याण, शांति, समृद्धि और सद्भाव के लिए आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सदाचरण और सद्कर्म ही ईश्वर की भक्ति है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निरगाजनी में आयोजित वैदिक सत्संग में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि परिवार में विद्वानों को बुलाएं, ताकि बच्चे भारतीय संस्कृति और संस्कारों को ग्रहण करें। वेदानुकूल आचरण, पुण्य और शुभ कर्म ही प्रभु भक्ति है। सत्य, पवित्रता, कर्तव्य परायणता और मर्यादित व्यवहार ईश्वर भक्ति है। माता-पिता की सेवा, आज्ञा पालन और सद्गुणों का अनुपालन भी परमात्मा की आराधना है। बुराइयों का त्याग करें और अच्छाइयों को ग्रहण करें, तभी समाज में बदलाव आएगा। राजऋषि आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद के सिद्धांतों और आदर्शों के प्रचार प्रसार से युवा पीढ़ी का चरित्र निर्माण होगा। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य सुरेंद्र और यज्ञमान तेजपाल सिंह एवं पूर्व प्रधान सुरेश सिंह रहे। हरवीर सिंह आर्य, जितेंद्र आर्य ने विचार रखे। संचालन राजेश आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें