फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार विभोर चौधरी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। हास्य कलाकार विभोर चौधरी ने दिल्ली के विकास नगर में आयोजित हास्य प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कई प्रांतों के दर्जनों हास्य कलाकारों का पछाड़ दिया।
विज्ञापन

भोपा के गांव युसुफपुर निवासी सुभाष चंद चौधरी के पुत्र विभोर चौधरी टीवी के हास्य कलाकार हैं, जो वर्तमान में तनावपूर्ण वातावरण में लाफ्टर शो के द्वारा लोगों का मनोरंजन कर तनाव से मुक्त करते हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास नगर में द सोशल हाउस समिति के तत्वाधान में आयोजित ऑल अबाऊट कॉमेडी शो में अपनी प्रतिभा दिखाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। सुनाया कि- जब से सरकार ने लाल किला डालमिया को पांच साल के लिए लीज पर दिया है, तब से आडवानी जी की उम्मीद बढ़ गई है कि शायद मोदी जी जब विदेश जाए, तो पीएम की कुर्सी मुझे हैंड ओवर कर जाए। जबकि सरकार का कहना है कि जिस तरह से हमने लाल किला उद्योगपति को दिया है, उसी तरह हिंदुस्तान में जितनी भी चीजों के नाम लाल से शुरु होते हैं, वो लालकिला हो या लाल कृष्ण आडवाणी हर एक को उद्योगपतियों को दिया जाएगा। यह सुनकर आडवाणी जी घबराए हुए घूम रहे हैं। संस्था के संस्थापक रवि कुमार शास्त्री ने उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सरदार चरणजीत सिंह छत्तीसगढ़, आमिर शेख बिहार, शुभम कुमार व रोहित ठाकुर लखनऊ, अमित सिंह कानपुर, विकास पोदार व अनिल कुमार सिंह झारखंड, रवि शर्मा, दीपक मिश्रा उन्नाव, राजीव रंजन बिहार, गौरव कपूर हरियाणा, विजय वर्गीय इंदौर, ललित सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी बिहार ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पहले भी विभोर चौधरी कॉमेडी के माध्यम से लागों को हंसाकर जनपद का सम्मान बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें