फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुफ्ता रागिब नालंदा स्कूल की बनी टॉपर--

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में ग्रामीण अंचल से मुस्लिम बच्चों का दबदबा रहा। शनिवार को सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित होने पर अधिकांश बच्चों ने कामयाबी हासिल की। नालंदा स्कूल में कुल्हेड़ी की छात्रा शगुफ्ता रागिब ने 500 में से 414 अंक प्राप्त किए। फिजिकल एजूकेशन में 100, अंग्रेजी में 86, फिजिक्स में 81, बायलॉजी में 82 और केमिस्ट्री में 65 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि नगला राई गांव की मिस्बाह ने 82 प्रतिशत और कस्बे के मौहम्मद अजीम ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में नगला राई की बेटी लाइबा नूर ने सर्वाधिक 81 फीसदी अंक प्राप्त किए। साइंस का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि कॉमर्स का 83.3 फीसदी रिजल्ट रहा।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं टॉपर
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी किसान हाजी रागिब की बेटी शगुफ्ता बताती है कि बिना कोचिंग के उन्होंने गांव में रहकर नियमित पढ़ाई की। एमबीबीएस करने बाद न्यूरो सर्जन बनने का उनका सपना है। वह कोटा में मेडिकल की कोचिंग करने के लिए तैयार है। बकौल शगुफ्ता कड़ी मेहनत, एकाग मन और अनुशासन में रहकर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। वह मां शायरा की प्रेरणा से पिछले चार सालों से पूरे रोजे रखती है। छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की शगुफ्ता को पढ़ाई के साथ, स्टोरी बुक पढ़ना और मूवी देखने का शौक है। हालांकि वह स्मार्ट फोन और सोशल साइट्स से परहेज करती है। कामयाबी पर उसकी मां शायरा और पिता रागिब अहमद गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें