फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बैंक में हंगामा, प्रबन्धक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का बैंक में हंगामा, प्रबंधक को बंधक बनाया
विज्ञापन

मोरना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के स्टाफ द्वारा किसानों को नोड्यूज न देने तथा रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक को भी बंधक बनाया। प्रबंधक के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

मोरना के पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा पर भाकियू के नवीन सहरावत, चंद्रपाल सिंह, अनुज पहलवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक अशोक शर्मा का घेराव करते हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था बैंक कर्मचारी किसानों को नोडयूज बनाकर नहीं देते हैं। आरोप था कि कर्मचारी नोडयूज बनाने को रिश्वत मांगते हैं। इसके अलावा कर्मचारी किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। कार्यकर्ता शाखा प्रबंधक को सड़क पर ले जाकर धूप में बैठाने का प्रयास करने लगे। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए शाखा प्रबंधक अशोक शर्मा व सीओ प्रदीप कुमार ने बिना किसी शुल्क के तुरंत नोड्यूज देने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में धर्मपाल राठी, महताब पहलवान, अनुज कुमार, सचिन सहरावत, बोबी सहरावत, सतेंद्र, हरिसिंह, अफनाम, यस्सू, मंकुल फौजी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें