फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव खोकनी में भूतपूर्व सीएमओ डॉक्टर एमडी अग्रवाल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने मोटापे की जांच, शुगर की जांच एवं गर्भवती स्त्रियों का भी मेडिकल चेकअप किया गया। इसके बाद शिविर में मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की। डॉ. एमडी अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाई दी गई है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करने के बाद उन्हें शिविर में उपचार दिया गया है। इस दौरान डॉ. फिरोज, डॉ. उदित वर्मा, नंद किशोर, संदीप वर्मा, गुड़िया वर्मा, सुशीला आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी देहात ने थाने का निरीक्षण किया
रतनपुरी। थाने का एसपी देहात अजय सहदेव द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी देहात ने थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने उपनिरीक्षकों एवं सिपाहियों से अलग अलग राइफलों को खुलवाकर भी देखा। सिपाही सूबे सिंह द्वारा राइफल को अच्छे ढंग से खोलने के लिए एसपी देहात ने 200 रुपये का इनाम भी दिया। उन्होंने थाने की सफाई व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष विरेंद्र कसाना की सराहना की। उन्होंने सभी सिपाहियों की बीट बुक भी चेक की। बीट बुक को समय से अपडेट रखने के लिए निर्देश भी दिए। उनके द्वारा कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया गया एवं कंप्यूटर पर दर्ज एफआईआर एवं जीडी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें