शिविर में 210 नेत्र मरीजों की जांच
मोरना। शुक्रताल स्थित हनुमतधाम सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद की ओर से मनोरमा जैन की स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर अनुराग दुबलिश, नरेश गोयल, नीता दुबलिश, नवीन सिंघल, माया चन्द्रा, शरत चंद्रा, अरुण कुमार खंडेलवाल, सुरेश संगल, रामकुमार तायल, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विवेक वर्मा, पंकज बंसल, मनोज सेठी, विवेक मित्तल, शैलेंद्र तायल, अंजु मित्तल, रिया गुप्ता, ब्रजमोहन, मुक्ता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में गांव शुक्रतारी और शुक्रताल में आयुष आपके द्वार नामक कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा कैंप लगाया। जिसमें मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से नि:शुल्क इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. शिक्षा रानी, रघुनंदन, शिवम, ओमचंद आदि उपस्थित रहे। उधर, कस्बा भोकरहेड़ी स्थित रविदास मंदिर आश्रम में यूनिसेफ के कार्यकर्ताओं की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. इंद्रपाल, एचआरए चेयरमैन हाजी आसिफ खान, माया देवी, राजपाल आदि मौजूद रहे।
हादसे में दंपति और बच्चा घायल
मोरना। ककरौली के गांव कंहेड़ा निवासी फूल सिंह पुत्र बलजीत उसकी पत्नी बालेश, पुत्र रोहित को लेकर बाइक से ककरौली किसी काम से आ रहे थे। जब वे ककरौली स्थित ईदगाह के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल महिला बालेश को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।