फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की बैठक में सभासदों का हंगामा
विज्ञापन

खतौली।
नगरपालिका परिषद की दूसरी बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। भाजपा सभासदों का आरोप था कि 61 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट पर चर्चा होने से पूर्व ही चेयरमैन ने बैठक को स्थगित कर दिया। ईओ ने कहा कि बहुमत से प्रस्तावित बजट पारित हो गया था। भाजपा सभासदों ने इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पालिका में सोमवार को बोर्ड की बैठक चेयरमैन बिलकिस की अध्यक्षता में हुई। बैठक की पटल पर 13 प्रस्तावों का एजेंडा सभासदों के समक्ष रखा गया। इन एजेंडों पर चर्चा के दौरान भाजपा सभासदों ने प्रस्तावों को पारित करने को लेकर हंगामा किया। हंगामे के बीच कई प्रस्तावों पर सभी सभासदों ने जनता के हित में अपनी सहमति जताते हुए पारित भी किए। भाजपा सभासदों ने कुछ प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान अपना विरोध दर्ज कराया। इन सभासदों ने इन प्रस्तावों को अलग बैठक में रखने की बात कही। भाजपा सभासदों का आरोप है कि वर्ष 2018-19 के लिए 61 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट पर चर्चा होने से पूर्व ही चेयरमैन ने बैठक को स्थगित कर दी, जिसको लेकर भाजपा सभासदों में आक्रोश व्याप्त है। ईओ ओमगिरि ने बताया कि 61 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट बहुमत से पारित हो गया है। उधर, भाजपा सभासदों का कहना है कि वे इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। बैठक में ईओ ओमगिरि के अलावा कई सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें