फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में बंटी और अंजलि की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में बंटी और महिला वर्ग में अंजलि विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ अर्चना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का महत्व है। अनुशासन, परिश्रम और लगन से खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल करें। विभिन्न स्पर्धाओं में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चांदपुर के बंटी ने पहला, ढिढ़ावली के सूरज ने दूसरा और हाशिमपुर के हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर में काकड़ा के अनुज, भोपा के नवदीप, ढिंढावली के सूरज, 400 मीटर में सूरज, दीपक, नवदीप, 800 मीटर में नवदीप, आदेश काकड़ा, साजिद धंधेड़ा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुड़कली की अंजलि, पचेंडा की रिया चौधरी, निरमाना की कोमल, 200 मीटर में सोनिया पुरमाफी, नर्गिस सोरम, सुहाना हरसौली, 400 मीटर में निशा, अंशुल, आरिफा, 800 में आरती कुतुबपुर, सानिया हरिनगर, तनु तिसंग क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में साबिर, बंटी, नवदीप, बालिका वर्ग में शीबा, अंशुल, अनुराधा ने बाजी मारी। तश्तरी फेंक में अक्षय, दानिश, अंकुर, बालिकाओं में शीबा, अनुराधा, नाजिया ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जानसठ ब्लाक के तिसंग गांव की बेटी शीबा ने कई स्पर्धाओं में श्रेष्ठता सिद्ध की। शीबा ने लंबी कूद, तस्तरी फेंक, ऊंची कूद में पहला स्थान हासिल किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, राकेश राठी, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, पवन कुमार, मांगेराम, शोविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें