फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना के दुकानदारों की डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मार्ग पर चल रहे फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण में रोहाना कलां के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते कारोबार खत्म होने से परेशान दुकानदारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

रोहना कलां में हाईवे पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को आए दुकानदारों पवन कुमार, वीर सिंह, संजीव कुमार, महबूब हसन, ओम प्रकाश, तरुण त्यागी, दिलशाद मलिक, रजनीश त्यागी, सुनील कुमार, कमल, शिवकुमार, ओमदत्त त्यागी, मोहित कुमार, सुधीर कुमार, विपिन कुमार, नरेश कुमार, यशवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने डीएम राजीव शर्मा को बताया कि उनको जानकारी मिली है कि रोहाना कलां पर फोरलेन हाईवे के निर्माण के दौरान डबल पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पश्चिम में आईपीएल शुगर मिल की दुकानों में पिछले करीब 50 वर्षों से किराये पर चढ़ी 50 दुकानों को तोड़ा जाएगा। यही दुकानें उनके परिवार की आजीविका का साधन बनी हैं। ऐसे में यदि ये टूटती हैं तो वह बर्बाद हो जाएंगे। दुकानदारों ने दुकानों को बचाने की मांग की, यदि ये संभव नहीं होता है तो प्रत्येक दुकानदार को मुआवजे के रूप में 30 लाख रुपये दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें