फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। डीएसएम शुगर मंसूरपुर में संरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई सप्ताह का शुभारंभ मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किया। इस अवसर पर मिल में संरक्षा स्वास्थ्य एवं सफाई के प्रति सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को बैज लगाया।
विज्ञापन

दिल्ली कारपोरेट ऑफिस से आए विशाल व सोनाली ने कर्मचारियों को सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए मिल परिसर में जगह जगह संरक्षा पोस्टर, स्लोगन चस्पा किए गए हैं। शुगर मिल में पूरे सप्ताह चलने वाले इस अभियान के तहत प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसके लिए गेट पर पेटिका रखी हुई है, जिसमें कर्मचारी व अधिकारी अपने सुझाव लिखकर डाल रहे हैं, जिन्हें बाद में चयनित करके पुरस्कृत किया जाएगा। बुधवार को सहारनपुर से आए अग्निशमन विशेषज्ञ नीरज व जोगिंदर ने सभी कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में भी कर्मचारियों व आसपास के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, ओएन तिवारी, जेएन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप कांबोज, राकेश कुमार, शिवकुमार, पवन शर्मा, ब्रजराज यादव, राजवीर सिंह, निर्भय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें