फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना
विज्ञापन

जानसठ।
आंदोलन जन कल्याण के कार्यकर्ताओं ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं व क्षतिग्रस्त मुजफ्फरनगर व मीरापुर मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंदोलन जन कल्याण के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। धरने पर बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जिससे किसान दिन प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है। आलू की फसल के वाजिद दाम ना मिलने के कारण किसान आलू को सड़क ों पर फेंक रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि सरकार के सड़क ों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा हवाई साबित हुई हैं। मुजफ्फरनगर से जानसठ तक की सड़क गड्ढों में है, या सड़क में गड्ढे हैं। इसका पता ही नहीं चलता। किसानों की गन्नें की पर्ची नहीं आने के कारण किसान अपनी गेहूं की फसल भी पूरी मात्रा में नहीं बो पाया है। चीनी मिलों में किसानों का गन्ने का ओवरलोड नहीं काटा जाए। धरने के बाद किसानों की 7 सूत्रीय मांगों ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम श्याम अवध चौहान को सौंपा। धरने पर गोपाल चौधरी, बलराम तायल, सतीश कुमार, जगदीश, अजय पाल, दिमाग सिंह, कृष्ण त्यागी, महेंद्र सिंह, अशोक, श्याम सिंह, ब्रहम सिंह, राजवीर सिंह, अंतरपाल, कुशल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें