फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीनी मिलों पर किसानों का बकाया तेजी के साथ बढ़ रहा है। 14 दिन के नियम का पालन नहीं हो रहा है। सरकुलर रोड पर पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में अजीत सिंह ने कहा कि गन्ना मिलों द्वारा किसानों का ओवरलोड के नाम पर शोषण किया जा रहा है। गन्ना पर्चियों में भारी अनियमितता है। 14 दिन में भुगतान नहीं हो रहा है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि रालोद के झंडे के नीच हिंदू-मुस्लिम एक है। आठ फरवारी को रालोद विधानसभा का घेराव करेगी। पूर्व विधायक शाहनवाज राना, नवाजिश आलम, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, कृष्णपाल राठी, आमीर अली, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सभापति और उप सभापति बने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


भाकियू ने जीआरपी थाने का घेराव किया
मुजफ्फरनगर। भाकियू के प्रदेश महासचिव संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीआरपी का घेराव किया। पुलिस पर मारपीट करने और जेब से दो हजार निकालने का आरोप है। संजीव तोमर ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता दानिश त्यागी के साथ जीआरपी पुलिस ने मारपीट कर जेब से दो हजार रुपए निकाले हैं। इस बीच थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पूरे मामले की जानकारी के बाद पैसे वापिस कराए। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। योगेंद्र राठी, राजबीर, शाह आलम, अशोक वर्मा, हारिस, नईम, समीर राना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें