फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी के चौधरी चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में निकाय चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और हल कराना चाहिए, ताकि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। चुने गए जनप्रतिनिधियों से जनता को काफी उम्मीदें होती हैं।
विज्ञापन

जनपद जाट महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल चीनी मिल्स फेडरेशन के संचालक देवेंद्र सिंह और सिसौली नगर पंचायत अध्यक्षा नीरु देवी ने संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज, क्षेत्र और लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। स्थानीय निकाय क्षेत्रों में जटिल समस्याओं का निदान कराया जाए। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। इनके अलावा भी खतौली, जानसठ, भोकरहेड़ी, सिसौली, बुढ़ाना, शाहपुर से आए समाज के सभासदों को सम्मानित किया गया। स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने जनता और क्षेत्र की हर छोटी से छोटी समस्या को हल कराने का वादा किया। खतौली से जाट महासभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, जानसठ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मोरना अध्यक्ष रामपाल सिंह, चरथावल अध्यक्ष भंवरपाल शास्त्री आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमुख संरक्षक मांगेराम वर्मा रहे। संचालन जगदीश बालियान ने किया। कार्यक्रम में महिला जाट महासभा की अध्यक्ष नीलम चौधरी, युवा जाट सभा अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, अनिल चौधरी मुन्नू, पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठी, संरक्षक देवेंद्र सिंह मलिक, डॉ उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें