फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर समेत जिलभर में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। पुलिस ने होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों, धर्मशालाओं में जाकर यात्रियों के बारे में जांच-पड़ताल की। स्टेशन और बस अड्डों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गणंतत्र दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क है। डीएम और एसएसपी ने एसडीएम और सीओ को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की आदेश दिए है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाया। होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों के अलावा धर्मशालाओं में भी जाकर जांच-पड़ताल की। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते को भी लगाया गया है। यह दस्ते यात्रियों व उनके सामान की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई। ट्रेनों के कोच में यात्रियों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पुलिस तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें