फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी को लेकर डीजे संचालकों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट ने धर्मस्थलों पर बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई है। शासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैंडबाजा और बरात पर भी अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में डीजे संचालकों में हड़कंप मचा है। रोजगार का संकट मंडराने पर डीजे संचालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उन्हें राहत दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलेभर के डीजे संचालक शनिवार को पालिका के टाउनहॉल में एकत्र हुए। यहां पर संचालकों ने सभा कर अनेक मुद्दों को लेकर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि लाउडस्पीकर बंद होने से उनके रोजगार पर संकट के बादल छा गए हैं। बरात, पार्टी आदि में देर रात तक नाच-गाना होता है, जिसमें डीजे बजता है। अब ध्वनि प्रदूषण के तहत उनके रोजगार पर भी कार्रवाई की जा रही है। सभा के बाद संचालकों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। संचालकों ने कहा कि शासन प्रशासन का आदेश है कि रात्रि दस बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा, जबकि अधिकांश स्थानों पर बरात ही दस बजे के बाद पहुंचती है। ऐसे में डीजे बंद किया तो बुकिंग वाले पैसा नहीं देते हैं। डीजे बजाय तो पुलिस परेशान करती है, जिससे उनके रोजगार पर संकट पैदा हो रहा है। प्रशासन से रात से 11 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। इस दौरान सर्वेंद्र कुमार, अमित जैन, विकुल पाहिवाल, अंकुर सैनी, राजू, नवीन गोयल, सचिन, जितेंद्र, ओमपाल, विजय कुमार, नितिन, मनीष कुमार, अमित, सुशांत, प्रदीप सिंह, प्रेमकुमार, सोनू, अमित सिंह, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें