फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक भारत की नींव थे विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। स्वामी विवेकानंद जयंती कस्बे एवं देहात की शिक्षण संस्थाओं में युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उन्होंने युवाओं में क्रांतिकारी बदलाव का सपना देखा था।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सचिव राकेश वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने आध्यात्म और भौतिकवाद को एक कर सामंजस्य स्थापित किया। प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ. बबीता गोयल, सत्या वर्मा, प्रदीप कुमार, मोनिका त्यागी, राजेश्वरदत्त शर्मा, पवन कुमार, महेश पुंडीर, पिंकी, गरिमा वशिष्ठ, विनीत कुमार, सुनील मौजूद रहे। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में स्वामी के चित्र को बनाया। विशाखा, नंदनी, हिमांशी, प्रत्यक्ष, ध्रुव, दीपक और कृष्णा ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार, आनंद, अनिल, पंकज, प्रेरणा, मीनाक्षी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें