बॉलीवाल चैंपियन बना न्यू स्पेटिंग स्टोन
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में हुई जनपदीय सीबीएसई इंटर-स्कूल बालीवॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को समापन हुआ। न्यू स्टेपिंग स्टोंस ने बाजी मारी है। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें। एक बेटी दो घरों को शिक्षावान बनाती है।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस गजल भारद्वाज ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए। बेटियों को स्वावलंबी बनाया जाए। नारी उत्थान से ही देश, समाज का उत्थान संभव है। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल तथा जेवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल ने जीता। इसके बाद फाइनल मैच स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल तथा न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में स्टेपिंग स्टोंस स्कूल ने जीतकर इस प्रतियोगिता पर कब्जा किया। जेवी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बच्चों ने प्रतिभा की छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थापक एसके बंसल, सोनिया बंसल आदि रही।