बैंक इंप्लाइज यूनियन ने संघर्ष का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर । कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के 47 वें स्थापना दिवस पर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने संगठन के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष सतीश कुमार, पीएनबी के कांति राठी, विजय मणि, विजया बैंक से सतीश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के नरेंद्र चौहान, डॉ आरके सिंह, सीबीएसए के अध्यक्ष अजय कुमार, अशोक शर्मा ने विचार रखे। राजकुमार शर्मा ने उपलब्धियों की जानकारी दी। सुरेंद्र सिंह ने वेतन पुनरीक्षण एवं सेवा शर्तो में सुधार की चर्चा की। एनपी सिंह, प्रवेश राठी, संजय कुमार, राजन, दीपक, अक्षत अवस्थी, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, पंकज त्यागी, कुलदीप सैनी, बबीता सैनी, सुशील सैनी, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
योगी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया: तोमर
मुजफ्फरनगर। भाकियू की सभा में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना को किसानों के साथ धोखा बताया गया। प्रांतीय महासचिव संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। ऋण माफी योजना में पीडित किसानों को शामिल नहीं किया गया है। भाकियू जिला सचिव प्रवीण राठी के आवास पर हुई सभा में तोमर ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं धरातल पर नहीं दिखती। भ्रष्टाचार और अपराध से जनता त्रस्त है। 22 सितंबर को भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी का घेराव करेंगे। योगेंद्र राठी, शाह आलम, राजबीर चौधरी, सतीश राना, सोनू मित्तल, दिलशाद सिद्दीकी, सरफराज आदि मौजूद रहे।