फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयराज ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर(मुजफ्फरनगर)। शहर के पटेलनगर निवासी उदयराज ने दिल्ली के लोदी रोड स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में पेंटर्स की आर्ट एग्जिबिशन में प्रतिभा दिखाई। एग्जिबिशन को ग्लेन्स आर्ट की ओर से ऑर्गेनाइज किया गया था।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चलने वाली इस आर्ट प्रदर्शनी की खास बात यह थी कि इसमें देश के चुनिंदा कलाकारों को ही आमंत्रित किया गया था। जिले के उभरते हुए कलाकार उदयराज सैनी ने पेंटिंग्स के चाहने वालों के सामने लाइव पेंटिंग बनाकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे वहां मौजूद सैकड़ों लोगों और आर्ट के एक्सपर्ट ने सराहा। उदयराज ने अपनी इस पेंटिंग को एलिवेशन नाम दिया। उदयराज सैनी पेशे से एक अध्यापक हैं। पेंटिंग बनाना उनका शौक है। उदयराज मूलरुप से गांव बडसू के रहने वाले हैं और वर्तमान में शहर के पटेल नगर में रहते हैं। एग्जिबिशन के समापन पर ग्लेन्स आर्ट की डारेक्टर और फेमस आर्ट क्यूरेटर पारुल मित्तल ने उदयराज सैनी को एक प्लांट (पौधा) भेंट देकर सम्मानित किया। पांच दिनों तक चलने वाली इस आर्ट प्रदर्शनी में देश भर के दर्जन भर नामचीन कलाकारों की पेंटिंग्स को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें