फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता में कृष्णा सदन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांडी फोड़ प्रतियोगिता में कृष्णा सदन अव्वल
विज्ञापन

चरथावल(मुजफ्फरनगर)। नालंदा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर नौनिहालों ने राधा-कृष्ण की रंग बिरंगी पोशाक में मनमोह लिया। हांडी फोड़ प्रतियोगिता में कृष्णा सदन प्रथम रहा।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी पर्व पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने दाद बटोरी। नर्सरी और यूकेजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नटखट गोपाल की भूमिका आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण पर आधारित कविताएं और भजन प्रस्तुत कर नृत्य किया। कक्षा नौ से 12 तक हांडी फोड़ प्रतियोगिता के विशेष कार्यक्रम में बच्चों रचित त्यागी, अक्षतवीर, दिग्विजय सिंह, अनस त्यागी, फैसल, सिद्धांत त्यागी, अमन सागर, प्रशांत, शिवांश, तुषार, कार्तिक ने शानदार प्रस्तुति दी। कृष्णा सदन प्रथम, ब्रह्मपुत्र द्वितीय, अलकनंदा और नर्मदा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। प्रबंधक विनेश त्यागी ने भगवान के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित कई संस्मरण सुनाए। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को शानदार प्रस्तुति पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें