फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम, भारत माता के जयघोष से गुंजी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेमातरम, भारत माता के जयघोष से गूंजी तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा की तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम् के गगन भेदी नारे लगाए। यात्रा शहर के मुख्यमार्गों से होकर निकाली गई।
टाउन हाल के मैदान से बाइक सवार युवाओं की तिरंगा यात्रा का नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। तिरंगा लहराते हुए शहर के मुख्य मार्गो से यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शिवचौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक, गांधी कालोनी, नईमंडी होते हुए जानसठ रोड के आशीर्वाद बैंक्वट हॉल पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर मानो जाम हो गया। समापन के अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, महामंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, श्रीकांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
युवा पंजाबी संगठन ने शिवचौक पर किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। शहीदों को पंजाबी युवा संगठन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवचौक पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 1947 में देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले देश के शहीदों को याद किया गया। पंजाबी युवा संगठन ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से अनिल अरोरा, राजेंद्र कुमार, जुगल किशोर, कुलदीप कपीस, विजय वर्मा, राजीव मुंजाल, नवदीप, अजय ग्रोवर, सतीश मित्तल, ज्ञान जुनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें