फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल महाविद्यालय में जनेऊ संस्कार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति को जानना बहुत महत्वपूर्ण
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल स्थित गुरुकुल आश्रम में यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 40 बच्चों को विधिविधान पूर्वक जनेऊ संस्कार धारण कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीसी विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के प्रांगण में स्थित वेदशाला में स्वामी आनंदवेश महाराज के सानिध्य में वेदपाठी सुमित राठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आश्रम के 40 ब्रह्मचारियों को हवन कुंड में आहुति दिलाकर जनेऊ संस्कार को पूर्णकर यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर तनिश व विशाल द्वारा प्रस्तुत सुंदर स्वागत गान ने सबका मनमोह लिया। प्रधानाचार्य प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी को हमेशा गुरु का आदर करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य इंद्रपाल राणा और संचालन आचार्य सोमवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर आचार्य राणा, घनश्याम, विकास राठी, अरुण, मनोज मिश्रा, आचार्य उत्प्रेति, ज्ञानदास प्रसाद आदि ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जनेऊधारी ब्रह्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें