फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे युवक की मौत, कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से कोहराम मच गया। हादसे के बाद शोक में शिवरात्रि पर गांव के सभी मंदिरों के लाउडस्पीकर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

गांव अंतवाड़ा निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र रमेश बिजली मिस्त्री था। शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे शिवरात्रि पर मंदिर में लाइट लगा रहा था। लाइट लगाते समय लोहे का पाइप मंदिर के पास से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन से लोहे का पाइप टच हो गया। पाइप के तारों से टच होने से लगे करंट से रोहित बुरी तरह से झुलस गया था। ग्रामीण रोहित का इलाज कराने के लिए आनन-फानन में लेकर खतौली चिकित्सक के यहां आने लगे। रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीण शोक में डूब गए। ग्रामीणों ने गांव के सभी मंदिरों में लगे लाउडस्पीकरों को बंद करा दिया था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें