फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर की घटना से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर की घटना से किसानों में आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों की गोलीबारी में हुई मौत पर किसान संगठनों में भारी आक्रोश है। भाकियू भानू, भारतीय किसान संगठन और जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान संगठनों के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और मंदसौर की घटना पर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन देने का प्रयास किया तो उनको पुलिस ने वहीं पर रोक लिया। बाहर ज्ञापन ले लिए गए। बाद में कुछ ही लोगों को डीएम से मिलने की इजाजत मिली। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने मंदसौर की घटना पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद अहलावत ने आरोप लगाया कि हक मांग रहे किसानों पर गोलियां चलाई गईं। उधर, भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने भी मंदसौर कांड पर आक्रोश जताया। मौके पर गुलाम मौहम्मद जौला, उधम सिंह, राजपाल सिंह, प्रवीण राणा, अंकुर राणा, सुमित मलिक, संजीव तोमर, योगेंद्र राठी, शाहआलम, राम सिंह गौतम, श्रवण त्यागी, राजू पीनना, अनूप सिंह, सरफराज राना सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे। वहीं, भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। फसली ऋण माफी योजना को अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की। राजपाल सिंह, प्रवीण राणा, अंकुर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें