राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्न पत्र को देखते अभ्यर्थी : संवाद
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली सुबह 10 बजे शुरू हुई। जिले में बने 22 परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व अभ्यर्थी पहुंचे। पहली पाली के छात्र केंद्र दूर होने से परेशान दिखे लेकिन प्रश्नपत्र आसान आने के बाद चेहरों पर रौनक आई। पहले दिन की दोनों पालियों में 15883 ने अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 4277 युवाओं ने परीक्षा छोड़ी।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि पहली पाली के लिए पंजीकृत 10080 अभ्यर्थियों में से 7932 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 10080 में से 7951 ने परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर 480 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। दोनो पालियों में पुलिस की कड़ी निगरानी और सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर फोटो आईडी, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ को लेकर गहनता से जांच की गई। परीक्षा को नकलविहीन और शुचिता से कराने के लिए पुलिस प्रशासन की केंद्रों पर तैनाती रही। इसके साथ डीएम उमेश मिश्रा ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
n पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान : परीक्षा के दौरान पुलिस व एलआइयू टीम ने रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व कॉलेजों के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां खड़े वाहनों को चेक किया गया। अकारण खड़े लोगों से पूछताछ भी की गई।
राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्न पत्र को देखते अभ्यर्थी : संवाद