फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमा क्या जानें मंगलसूत्र का महत्व: साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
उलमा क्या जानें मंगलसूत्र का महत्व: साध्वी प्राची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साध्वी प्राची ने कहा कि देवबंद के उलमा सांसद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर फतवा जारी कर रहे हैं। भला उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र के महत्व का क्या पता? साध्वी ने तबरेज प्रकरण पर बयानबाजी करने वाले देहरादून के मौलाना पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उत्तराखंड के सीएम उन पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो वे उनके आवास पर धरना देंगी।
विज्ञापन

शनिवार को मुजफ्फरनगर आई साध्वी प्राची ने महावीर चौक पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नुसरत जहां का हिंदू समाज में शादी करना स्वागत योग्य है। देवबंद के उलमा उनके खिलाफ फतवा जारी कर रहे हैं, लेकिन लव जिहाद पर कोई कुछ नहीं कहता। तबरेज प्रकरण पर उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं के खिलाफ बड़ी-बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन तब कोई कुछ नहीं बोला। उन्होंने देहरादून के मौलाना के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि वे इस संबंध में उत्तराखंड के सीएम से मिलेंगी। यदि सीएम कार्रवाई नहीं कराते हैं तो उनके आवास पर धरना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें