फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरना, कार्यालय में खड़े किए ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने के विरोध में रालोद नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अन्य किसान संगठनों के साथ कलक्ट्रेट में हल्ला बोल दिया। डीएम कार्यालय के परिसर में ट्रैक्टर खड़े कर धरना दिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लेने पर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी के आश्वासन पर ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। आरोप है कि भाजपा के दबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है तथा मंसूरपुर में भूपेंद्र राठी, टोड़ा, नूनाखेड़ा, तितावी, बुढ़ाना आदि में निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। शनिवार को बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा तिसंग बावना मंच, भारतीय किसान संगठन, भाकियू तोमर, भाकियू अंबावता तथा भाकियू भानू समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने डीएम कार्यालय के परिसर के अलावा कलक्ट्रेट मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और अशोक बालियान भी धरने में पहुंचे। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार तथा एसपी सिटी सतपाल आंतिल धरना स्थल पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में सोंटा निवासी भूपेंद्र राठी, रतनपुरी के गांव टोडा के कार्यकर्ताओं, ग्राम तितावी, नुन्नाखेड़ा, बुढ़ाना थाने में कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। जिस पर अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, राजुकमार सांगवान, तरसपाल मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, राहुल देव, सुधीर भारतीय, बाबा ब्रह्म सिंह राठी, कमलजीत सिंह, अभिषेक चौधरी, अशोक चौधरी, ब्रजवीर सिंह, कमलजीत, एमपी सिंह, पंकज राठी, राजीव बालियान, धर्मेंद्र तोमर, कृष्णपाल राठी, भूपेंद्र राठी, नरेंद्र खजूरी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने और संचालन श्यामपाल चेयरमैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें