फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने आत्मदाह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने आत्मदाह किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव तिगरी में पति से हुई मामूली कहासुनी के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने कमरे के दरवाजे तोड़कर बाहर निकालने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी विजयपाल की शादी करीब 11 साल पूर्व सुशीला (32) से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। शाम को इससे क्षुब्ध महिला घर के एक कमरे में चली गई। कमरा अंदर से बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़कने के बाद आग लगा ली। घर के अंदर से धुआं व लपटें निकलते देख परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शरीर में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की इत्तेफाकिया तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम के बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें