मुजफ्फरनगर। यूनिवर्सिटी पहली कट ऑफ सूची की जो संशोधित सूची तीसरी बार जारी की है, इसमें हाई मेरिट होने के कारण कॉलेजों में कम एडमिशन ही हो पाए हैं। इस सूची के आधार पर यहां 29 जून तक एडमिशन होंगे।
एसडी कॉलेज में शुक्रवार को बीए में 26 प्रवेश हुए। बीकॉम में 31 और बीएससी में यहां 13 प्रवेश ही हो पाए हैं। इसी तरह डीएवी कॉलेज में बीए में 27 प्रवेश हुए। बीएससी बायो में 40, बीएससी मैथ्स में 16, स्टेटिक्स में चार, बीसीए में छह एडमिशन ही हो पाए। जैन डिग्री कॉलेज में भी बीए में 15, बीकॉम में दस एडमिशन हो पाए। छोटूराम कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में 13 एडमिशन ही हुए। हाई मेरिट होने के कारण बहुत ही कम छात्र एडमिशन लेने पहुंचे। पहली सूची के आधार पर शनिवार तक ही एडमिशन होंगे। एक जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी।