फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर निरस्त, ईओ के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका खतौली ने बिना आवश्यकता के ही 13 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने के मामले में डीएम ने टेंडर निरस्त करते हुए ईओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति शासन को की है। साथ ही टेंडर की धनराशि ईओ से व्यक्तिगत रूप से वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर पालिका खतौली के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि 15 जून को पालिका ने ऐसे कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं जो पूर्व से ही पूर्ण हैं। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। टेंडर में 17 सड़कों के निर्माण कार्य होने दर्शाए गए थे। इनमें से 13 काम ऐसे मिले जिनकी पुन: निर्माण की आवश्यकता नहीं थी, इसके बावजूद टेंडर आमंत्रित कर लिए गए। जांच आख्या में वार्ड चार सद्दीकनगर बुढ़ाना रोड पर एकता पब्लिक स्कूल व हनीफ परचूनिया वाली गली में नाली व सीसी निर्माण कार्य, वार्ड 17 कुम्हारों वाला चौक व नरेश प्रजापति के मकान से रवि प्रजापति के मकान तक नाली व सीसी रोड कार्य, वार्ड 16 मोहल्ला इस्लामनगर में हाजी एजाज वाली गली में नाली व सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 20 में इस्लामनगर में रेडरोस पब्लिक स्कूल वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के क्षतिग्रस्त भाग में नाली व सीसी निर्माण कार्य, वार्ड 21 नई बस्ती में बाबू मिर्ची वाले से बाबू धोबी के मकान तक नाली व सीसी रोड, वार्ड 24, अनुसूचित जाति बस्ती में डा. अंकुर शर्मा वाली गली में सीसी रोड के पुन: निर्माण की आवश्यकता नहीं थी।
वार्ड आठ में ढाकन चौक के पास सुरेश हलवाई से इसरार के मकान तक नाली व सीसी रोड, संजीव डेरी वाले से राकेश शर्मा के मकान तक सीसी, वार्ड 10 नेहरूनगर में मास्टर की दुकान से सुशील शर्मा के मकान तक नाली व सीसी रोड, वार्ड 14 शिवपुरी में संजय प्रजापति के मकान से धर्मपाल के मकान तक, रमेश के मकान से राम सिंह गुर्जर के मकान तक व प्यारे लाल के मकान से मायादेवी के मकान तक नाली व सीसी रोड, वार्ड 25 मोहल्ला बालकराम में रेम्बो क्लॉथ से जुलाहों वाली मस्जिद तक सीसी रोड, वार्ड 6 गणेशपुरी में नीरज बालियान के मकान से तहसीन के मकान तक तथा वार्ड एक मोहल्ला देवीदास में प्राथमिक स्कूल के बराबर रामू सैनी वाली गली में सीसी रोड और नाली निर्माण की आवश्यकता ही नहीं थी। इसके बावजूद पालिका ने कार्यों के पुन: निर्माण के लिए 15 जून को टेंडर जारी कर दिए। डीएम ने टेंडर निरस्त करते हुए शासन को ईओ जेपी यादव के निलंबन की संस्तुति की है। डीएम ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि बजट उपलब्ध नहीं होने के बावजूद कार्य कैसे करा लिए गए। प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन अमित सिंह करेंगे। अन्य नगर निकायों में भी जांच की जाएगी। यदि कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें