मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश आदेश बालियान की मौत की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम जानसठ अजय अंबष्ट को सौंपी है।
भौराखुर्द के आदेश बालियान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी की 24 जून को थाना पुलिस मीरापुर से मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। डीएम ने उप जिला मजिस्ट्रेट को मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति, कर्मचारी, अधिकारी या संस्था को इस संबंध में कुछ कहना हो या लिखित में कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह उपजिला मजिस्ट्रेट-जानसठ के कार्यालय में दिनांक 12 जुलाई अपराह्न तीन बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।