फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईवे पर पड़ने वाले मेपल्स एकेडमी के समीप फ्लाईओवर पर वाहन की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक स्कूटी से मिले कागजों से मृतक की पहचान बिजनौर के थाना किरतपुर के गांव मुंडाला निवासी हिफजान के रुप में हुई है, जबकि घायल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुजफ्फरनगर की ओर से स्कूटी पर सवार युवक जैसे वह फ्लाईओवर पर चढ़े तो पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मृतक हिफजान के मोबाइल से मिले नंबर पर संपर्क कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें