फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बच्चों की मौत पर एक दिन का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिहार के मुजफ्फरपुर में 150 मासूम बच्चों की मौत पर जन कल्याण उपभोक्ता समिति ने कलेक्ट्रेट में एक दिन का उपवास रखा। मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि 150 बच्चों की मौत ने देश को हिला दिया है। सरकारी मशीनरी और नेता इस पूरे मामले को कुपोषण, गरीबी और लीची खाने पर टालकर आराम की नींद सो रही है। संवेदनाएं मर रही हैं और इसका सीधा असर गरीब और आम जनता के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। आयुष्मान योजना कागजों में सिमटकर रह गई है। पांच लाख तक का इलाज किसी गरीब को नहीं मिल पा रहा है। मरने वाले बच्चों में दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों के हैं। 400 बच्चे अभी बीमार हैं। सरकार और तंत्र कब जागेगा पता नहीं। उपवास पर सैकड़ों महिलाएं शामिल रही। सभी ने मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें