फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उनके पात्रों तक पहुंचे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पत्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संभावित दौरे के मद्देनजर विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को बुलाई गई बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएमओ को निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को दिलाना सुनिश्चित करें। 30 जून तक सभी कार्यों को पूर्ण करें। अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि वह नहरों की टेल तक पानी पहुंचाएं। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों का सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद व बीज उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि से कहा कि वह किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड करा लें। उपनिदेशक ने बताया कि जनपद के दो लाख 31 हजार 508 किसानों में से दो लाख 20 हजार किसानों को डाटा पोर्टल पर फीड कराया जा चुका है, बाकी का कराया जा रहा है। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए योजना के संबंध में वृहद प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। इस कार्य में बीमा कंपनी का भी सहयोग लें। गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र प्रसाद, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीएमओ, डीडीओ सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें