खतौली। नगर में आचार्य विद्यासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य वीर सागर महाराज ने सलावा गांव से पद विहार करते हुए प्रात: मंगल प्रवेश किया। महाराज बड़ौत में विशाल धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराकर धर्म प्रभावना करते हुए आ रहे हैं।
बुधवार सुबह सलावा जैन मंदिर से विहार शुुरू कराने के लिए भक्तगण एकत्रित हुए। जो जैन केसरिया ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। मुनिश्री बालाजीपुरम, जीटी रोड से गुजर कर काशीराम स्ट्रीट स्थित पीसनोपाड़ा मंदिर में पहुंचे। महाराज ने कहा कि जीवन में सदाचार का पालन जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में नियमों का पालन करना चाहिए। मौके पर सुरेंद्र, प्रमोद, मनीष, नीरज बंटी, निशांत, सुशील मंडी, विनोद ठेकेदार, रामकुमार, शीलचंद, सुनील ठेकेदार, रवि, राजीव, दीपक, हंसकुमार, आदीश प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता, अतुल, शशांक, मुकेश आढ़ती, कल्पेंद्र, प्रज्ञा, सोनी, आयुषी, शैली, मनोज, टोनी आदि रहे।