फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति के बैनरतले श्रीमद्भागवत कथा एवं जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर कार्यक्रम 27 जून से प्रारंभ होंगे। मेहता क्लब में साक्षी गोपाल दास जी महाराज भागवत कथा करेंगे। चार जुलाई को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नईमंडी में माता के मंदिर में पत्रकार वार्ता में इस्कॉन प्रचार समिति के जगेश कपूर, मनमोहन जैन, सुरेंद्र गोयल ने बताया कि 21 वर्षो से शहर में श्रीमद्भागवत कथा एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी सुभद्रा जी और बलदाऊ भैया की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय भावनामृत संघ के तत्वावधान में श्रद्धा एवं विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा 27 जून से तीन जुलाई तक चलेगी। आयोजन शाम सात बजे से दस बजे तक होगा। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास जी महाराज कथा करेंगे। चार जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। जगन्नाथ के रथ को लोग रस्से से स्वयं खींचेंगे। रस्सा खींचने का बड़ा पुण्य मिलता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व रहेगा। पत्रकार वार्ता में सुरेंद्र गोयल, ओम सिंह, विनोद मित्तल, पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खंडेलवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, लावण्यपुरी, आकाश गुप्ता, सुभाष चौधरी, अंकित गर्ग, महेश जिंदल, शशांक जैन, बलराज सिंघल, जगमोहन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें