फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में ककरौली टीम ने ट्राफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में ककरौली टीम ने ट्राफी जीती
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के इंटर कालेज में आयोजित गांगुली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ककरौली की टीम ने तेवड़ा की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि मैन आफ द टूर्नामेंट जान मोहम्मद व मैन ऑफ द मैच ककरौली के इमरान रहे।
विज्ञापन

इस कॉलेज के मैदान में फाइनल का कड़ा मुकाबला तेवड़ा व ककरौली की टीमों के बीच हुआ। तेवड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 25 ओवर में 72 रन बनाए। इसके जवाब में ककरौली की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 73 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। रेफरी के रूप में दिलशाद व मोना ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित राठी व पूर्व डायरेक्टर आदित्यवीर ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरस्कार ककरौली के इमरान, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को जान मौहम्मद, बेस्ट बल्लेबाज मोइन व बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सलमान को दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में हुमायुं, अक्षय, जानू, अंकुर, राजू, दीपांशु, चिंटू, अंकित, रजत, सोनू, मोनू, विकास, राहुल, पिंटी, भीम, मानू, अंकित, रजत आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें