फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर ग्रामीण की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेहड़ा सादात में शराब पीने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

मोरना। गांव बेहड़ा सादात में शराब के ठेका के पास नशे में बेहोश पड़े ग्रामीण की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक मोरना के दो लोगों की शराब पीने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति नशे में बेहोश पड़ा था। उसकी जेब में देशी शराब का पव्वा भी मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान 50 वर्षीय जयपाल सिंह निवासी गांव मोरना के रूप में की। सूचना मिलने पर उसका भाई धीर सिंह व पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मंगलवार को इसी गांव बेहड़ा सादात के रहने वाले भूषणपाल पुत्र इलमचंद भोपा के शराब के ठेके के पास नशे में पड़ा मिला था। उसकी की भी मौत हो गई थी। दो दिन में एक ही गांव के दो ग्रामीणों की शराब पीने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों प्रशासन से शराब के ठेकों पर शराब की जांच पड़ताल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें