फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

मोरना। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक एवं नमामि गंगे उत्तर प्रदेश के सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल मोरना व निरगाजनी पावर हाउस के विस्तारीकरण के संबंध में चर्चा के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री से मिला।
विज्ञापन

डा. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मोरना क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख समस्याओं में मोरना चीनी मिल का विस्तारीकरण की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और गन्ना आयुक्त के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए मिल विस्तारीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ कराया जा रहा है। वहीं, निरगाजनी पावर हाउस, भोपा, बेलड़ा गंगनहर पुलों का निर्माण कराना, शुकतीर्थ से वाया भोकरहेड़ी-ऋषिकेश व हरिद्वार तक रोडवेज बसों का संचालन तुरंत कराए जाने की मांग रखी। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक अशोक कंसल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुदर्शन बेदी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, विधायक सुनील शर्मा, कृष्णवीर सिंह सिरोही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें